फोटो 4खेरागढ़ में फायरिंग मामले में देर रात हुई पुलिस मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार
खेरागढ़। गांव भिलावली में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया इस दौरान गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। एसीपी प्रीता दुबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया था। रात करीब 10 बजे जगनेर रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवकुमार उर्फ भोला घायल हो गया और संदीप उर्फ ससिया को भागते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से एक तमंचा, एक बंदूक, बाइक मिली है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल भेजा गया है।