फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुफ्त के राशन के लिए गरीब बन गए ढाई हजार अमीर

Sun, 04 Aug 2024 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। घर में एसी, कार सहित सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। आयकर भी देते हैं। सर्व साधन संपन्न हैं फिर भी मुफ्त का राशन लेने के लिए गरीब बने हुए हैं। जिले के ऐसे लगभग ढाई हजार लोगों की सूची शासन से जिला आपूर्ति विभाग को भेजी गई है। सूची आने के बाद विभाग ने ऐसे लोगों की जांच शुरू कर दी है।शासन से गरीबोें के लिए निशुल्क राशन योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना के तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड के माध्यम से राशन मिलता है। गरीबों के इस हक पर अमीर भी डाका डालने से बाज नहीं आते। सांठगांठ करके सर्व साधन संपन्न लोगों ने अपने राशन बनवा लिए हैं। इसमें सरकारी नौकर, बड़े किसान, व्यापारी आदि शामिल हैं। आयकर विभाग की ओर से ऐसे लोगों की सूची शासन को भेजी गई जो अपनी इनकम टैक्स रिटर्न जमा करते हैं। इनमें 1500 से अधिक आयकर दाता शामिल हैं। वहीं नौ सौ से अधिक साधन संपन्न किसान हैं जो राशन ले रहे हैं। इस सूची को शासन से विभाग को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें