फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षिका से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
​शि​क्षिका व नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों के बारे में जानकारी देते एएसपी राजेश भारती साथ में
विज्ञापन
कासगंज। सोरों जी कोतवाली क्षेत्र में शिक्षिका और नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों घोड़ा ग्रांउड स्थित बंद बिल्डिंग में छिपे थे। आरोपियाें से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने शुक्रवार को बताया कि सोरों जी कोतवाली में बृहस्पतिवार को शिक्षिका और उसके मकान मालिक की नाबालिग बेटी के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और कई बार दुष्कर्म करने की पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। इस पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेकर सोरों पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को आरोपियों चाहत अल्वी (21) और खुशनूर (22) की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। टीम ने दोनों आरोपियों की लोकेशन खंगाली तो वह घोड़ा ग्राउंड में मिली। इसके बाद टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात दबिश देकर दोनों आरोपियों को एक बंद बिल्डिंग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि आरोपियों ने कई अन्य लड़कियों को भी इसी तरह अपना शिकार बनाया है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अन्य युवतियों के साथ दोस्ती करके उन्हें अपने झांसे में लेते थे। फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है। शिक्षिका की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, मुख्य आरोपी चाहत अल्वी बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता है। पड़ोस के मकान में ही शिक्षिका किराये पर कमरा लेकर चार साल से रह रही है। शिक्षिका का आरोप है कि एक दिन आरोपी जबरन उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी के दोस्त खुशनूर ने इसी अश्लील वीडियो को दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। बीते दिनों उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी चाहत ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को दबोच लिया और उससे दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें