प्रयागराज। युवतियों को तेजाब फेंकने की धमकी के मामले में कीडगंज व मुट्ठीगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामले 1 दिन पहले दर्ज हुए थे। सिविल लाइंस स्थित एक अस्पताल में काम करने वाली युवती ने 1 दिन पहले देवेंद्र सेठ निवासी मीरापुर के खिलाफ शादी से इंकार करने पर तेजाब फेंकने की धमकी अश्लील तस्वीरें भेज कर परेशान करने का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर मुट्ठीगंज पुलिस ने पत्नी के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र बातें लिखने व तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले योगेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी का अपनी पत्नी से पिछले 5 सालों से तलाक व घरेलू हिंसा का मुकदमा चल रहा है।