फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवतियों पर फब्तियां कस रहे दो शोहदे गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 04:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवतियों पर फब्तियां कस रहे दो शोहदे गिरफ्तार
विज्ञापन

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास युवतियों पर अश्लील फब्तियां कस रहे दो शोहदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना पुलिस शुक्रवार की शाम को कस्बा में गश्त कर रही थी। तभी देखा कि एक युवक बस और टेंपो में बैठ रही महिलाओं और युवतियों को देख कर अश्लील फब्तियां कस रहा है। पुलिसकर्मी ने शोहदे को पकड़ लिया और थाने ले गया। पूछताछ में शोहदे ने अपना नाम नारायण निवासी नगला लक्ष्मण बताया। वहीं शुक्रवार को ही बस स्टैंड पर एक और शोहदा राहगीर युवतियों व महिलाओं से इसी तरह की हरकत कर रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम अभिषेक उर्फ फौजी निवासी नगला चेतराम फिरोजाबाद बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें