फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 7 में तुलसी जन्म भूमि सोरों तो कक्षा 8 में जन्म स्थली राजापुर पढ़ रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हिंदी की पुस्तक मंजरी में कक्षा 7 में तुलसी जन्मभूमि सोरों छपा है। वहीं कक्षा 8 की पुस्तक मंजरी में जन्मभूमि राजापुर प्रकाशित किया गया है। इससे विद्यार्थियों के बीच तुलसी जन्मभूमि जन्मभूमि को लेकर भ्रम की स्थिति है। संत तुलसीदास नगर विकास समिति ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को ज्ञापन भेजकर कक्षा 8 की पुस्तक मंजरी में तुलसी जन्म स्थली सही कराकर सोरोंजी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

समिति के संयोजक डॉ. प्रभाकर पाराशरी का कहना है कि तमाम मुगल कालीन एवं ब्रिटिश गजेटियर्स में तुलसी जन्मभूमि सोरों होने का स्पष्ट उल्लेख है। स्वयं गोस्वामी जी द्वारा रामचरित मानस में लिखे गए दोहे में सूकर क्षेत्र सोरों ही उनकी जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद की कक्षा 8 की हिंदी की पुस्तक मंजरी से तुलसी जन्मभूमि राजापुर (चित्रकूट) अंकित है, जिस पर सभी को आपत्ति है। उन्होंने कहा कि तुलसी जन्म स्थली राजापुर हटाकर सोरोंजी जनपद कासगंज प्रकाशित कराया जाए। इसके लिए संबंधितों को शीघ्र आदेश निर्गत कराया जाए। जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक तथ्यों से अवगत हो सकें। वहीं जो भ्रम की स्थिति हैं वह भी समाप्त हो सके। ज्ञापन भेजकर मांग करने वालों में श्रीभगवान उपाध्याय, मुनींद्र चौधरी, दाऊदयाल चौधरी, राधामोहन महेरे, रामकिशन शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें