फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्यूशन टीचर ने की छात्राओं से छेड़खानी

Thu, 24 Oct 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ट्यूशन टीचर पढ़ने आने वाली छात्राओं से काफी समय से छेड़खानी कर रहा था। बुधवार को वह छात्राओं के पीछे स्कूल तक पहुंच गया तो छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापिका से कर दी। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी कासगंज ने राज्य महिला आयोग की सदस्य को एक पत्र सौंपा। साथ ही पुलिस को भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। लोगों ने शिक्षक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल की जूनियर कक्षाओं की छात्राएं अपने ही गांव के एक प्राइवेट शिक्षक विजय प्रकाश उपाध्याय के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। शिक्षक आए दिन छात्राओं से छेड़खानी करता था। छात्राओं के चुप रहने पर उसका हौसला इतना बढ़ गया कि वह बुधवार को छात्राओं के पीछे स्कूल पहुंच गया। इससे घबराई छात्राओं ने इसकी शिकायत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा से की।
विज्ञापन

इस पर विद्यालय के स्टाफ ने शिक्षक को पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। इस बात की जानकारी राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ को हुई तो वे भी विद्यालय पहुंच गई। प्रधानाध्यापिका ने मामले की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी कासगंज व आवास विकास चौकी पुलिस को दी। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी व पुलिस स्कूल पहुंच गई। शिक्षक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इसके साथ ही छात्राओं के परिजन सूचना पर विद्यालय आ गए। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें