चोरों द्वारा नलकूप की कोठरी की तोड़ी गई दीवार
खेरागढ़। क्षेत्र में नलकूपों से केबल चोरी की वारदात थम नहीं रही हैं। परेशान किसानों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की। बताया कि गांव सोन में दो महीने में करीब 25 से ज्यादा नलकूपों से केबल चोरी हो चुकी है। पिछले सोमवार को चोरों ने 9 नलकूपों से केबल, बैटरी, स्टार्टर और अन्य सामान चोरी किया था। शुक्रवार की रात भी कई नलकूपों पर चोरी की कोशिश की गई। कोठरी का दरवाजा नहीं टूटने पर करीब 300 मीटर पाइप (लेजम) समेट ले गए।किसान सबल सिंह, चंद्रभान सिंह, रामनिवास सिंह, राजपाल सिंह, रामनरेश सिंह ,नवल सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने एसडीएम से चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।