आगरा। सुप्रीम कोर्ट में 42 साल से चल रहे एमसी मेहता के 13381/1984 केस मामले में मुख्य न्यायाधीश की बेंच की टिप्पणी के बाद 17 मार्च की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की तीन जजों की बेंच ने एमसी मेहता बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के केस के लंबित होने पर टिप्पणी की थी कि कई केस लंबित दिखाए गए हैं, जबकि उनका फैसला दशकों पहले हो चुका है। इसमें इंटरिम एप्लीकेशन फाइल किए गए हैं, लेकिन उन्हें इस तरह से लिस्ट किया गया है, जिससे यह 1984 की रिट पिटीशन में लंबित नजर आते हैं। बेंच ने कहा कि एमसी मेहता के तीन केस हैं, जिन्हें अलग अलग तारीखों पर लिस्ट किया जाए। इसमें पहली तारीख 17 मार्च तय की गई है। ब्यूरो