खनन विभाग ने बालू से भरे ट्रक को पकड़ा की सीजकर कार्रवाई
पिनाहट। आगरा-बाह मार्ग पर स्याहीपुरा के पास खनन विभाग ने बालू से भरे ट्रक को पकड़ा। ट्रक को बसई अरेला थाने लाकर सीज कर दिया गया। खनन निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि टीम ने रविवार की रात स्याहीपुरा के पास बालू से भरे ट्रकों की जांच की। एक के प्रपत्रों की जांच की गई तो प्रपत्र में रॉयल्टी का समय खत्म पाया गया। चालक भी कुछ बता नहीं सका।