फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला दीपा में ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। ट्रक चालक ने सोमवार की शाम घर के कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी नत्थू सिंह का 40 वर्षीय पुत्र सतेंद्र कुमार फरीदाबाद में ट्रक चलाता था। रक्षाबंधन पर गांव आया था। सोमवार की शाम करीब 8:30 घर में किसी बात को लेकर क्लेश हो गया। इसके बाद सतेंद्र कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो होश उड़ गए। घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सतेंद्र को परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें