फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल की मासूम पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने घर से निकाला, रास्ते में मां संग हुई दुर्घटना

Wed, 15 Jul 2020 12:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने पर जा रही थी मायके
  • घायल अवस्था में सैफई पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद के कस्बा बाह के बासौनी गांव में एक मां ने अपनी सालभर की बेटी को बचाने में अपनी जान खतरे में डाल दी। सड़क पार करते समय ट्रक के आ जाने पर उसने बेटी को धकेलकर दूर कर दिया। लेकिन खुद ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीररूप से घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि पति द्वारा पीटकर घर से निकालने के बाद महिला अपनी बेटी के साथ मायके आ रही थी। बासौनी के पुरा ताल निवासी लाखन सिंह की बेटी पूजा (25) की शादी इटावा के करीगढ़ की मढ़ैया निवासी राहुल से हुई है। 

ये भी पढ़ें:  सेना भर्ती गैंगः सरगना के दो सहयोगियों के नाम मिले, पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं गिरोह के सदस्य
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पति ने एक साल की अन्वी के साथ पूजा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह अपने मायके पुरा ताल आ रही थी। मंगलवार की दोपहर बासौनी तिराहे पर बच्ची के साथ सड़क पार करते समय अचानक ट्रक आ गया। इस पर पूजा ने धक्का देकर अन्वी को दूर कर दिया। खुद ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक समेत भागे चालक को बाह पुलिस ने पकड़ लिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें