फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जलकल विभाग में तैनात पालिका कर्मी ने खाया जहर, वेतन न मिलने से था परेशान

Tue, 13 Feb 2024 10:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

वेतन न मिलने से परेशान पालिका कर्मी ने विषाक्त का सेवन कर लिया। कार्यालय में उसकी हालत बिगड़ गई। तत्काल ही उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
खाया जहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज नगरपालिका में उस समय हड़कंप मच गया जब पालिका के जलकल विभाग में तैनात पालिकाकर्मी ने विषाक्त खा लिया। बताया गया कि पालिका कर्मी दो माह का वेतन नहीं मिलने के कारण परेशान था। अन्य कर्मी उसे तत्काल निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पालिका कर्मी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है।

पालिकाकर्मी अभय प्रताप सोमवार को अपनी ड्यूटी पर नगर पालिका में सुबह गया। पूर्वाह्न के समय ऑफिस में उसकी हालत खराब होने लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा। साथी पालिकाकर्मियों ने जब अभय की यह हालत देखी तो वह घबरा गए। मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी को दी गई। तुरंत ही अधिशासी अधिकारी की गाड़ी से कर्मी को निजी चिकित्सक के ले जाया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

जिला चिकित्सालय में उसका उपचार किया गया जिससे उसकी हालत में सुधार होने लगा। पालिकाकर्मी की मां ललिता देवी ने बताया कि दो माह का वेतन बकाया था। जिसके कारण वह तनाव में चल रहा था। वहीं अन्य कर्मियों ने बताया कि पहले टैक्स विभाग में कर्मी की तैनाती थी। टैक्स कलेक्शन का कार्य संतोषजनक नहीं होने के कारण एक माह का वेतन रोका गया और कर्मी को जलकल विभाग में तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें