फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से मुसीबत - स्कूटी सवार नाले में गिरे, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर में शहर में काफी मुश्किलें हो गईं। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक स्कूटी सवार दो लोग जलभराव के कारण नाले में गिर कर घायल हो गए। नाले में बाउंड्री नहीं थी। लोगों ने नाले में गिरी स्कूटी को खींचकर निकाला।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही रुक रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर के समय में बारिश काफी तेज हुई। तेज बारिश के कारण नगर के काफी इलाके जलमग्न हो गए। अशोक नगर गली जाटवान इलाका भी पूरी तरह जलमग्न था। सोरों गेट बाजार से तिराहे की ओर काफी जलभराव था। स्कूटी सवार शहर का युवक रवि अग्रवाल अपनी भांजी रिद्धि को लेने गया था। वह जैसे ही स्कूटी लेकर गली जाटवान की तरफ जाने लगा। तभी उसकी स्कूटी जलभराव के कारण नाले में गिर गई।
रवि और रिद्धि के काफी चोटें आ गईं। उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया। आस पास के लोगों ने नाले में गिरी स्कूटी को बाहर निकाला। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के बाद नाले की बाउंड्री का काम नहीं किया और न ही पुलिया बनाई। जिसके कारण पानी भरा होने से स्कूटी सवारों को नाले का अंदाजा नहीं था और यह हादसा हो गया। इसी तरह से जलभराव के कारण बिलराम गेट, लक्ष्मीगंज, गांधी मूर्ति, प्रभुपार्क रोड, बिलराम गेट, गंगेश्वर कॉलोनी, लवकुश नगर, सोलहबीघा, रेलवे रोड सहित कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें