फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 17 अगस्त तक हर घर पर फहराया जाएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल/किशनी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को करहल और किशनी तहसील में बैठकों को आयोजन हुआ।
विज्ञापन

करहल तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी सतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित %हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम बैठक में लोगों को जागरूक किया गया। एसडीएम ने कहा कि हर घर में 11 से 17 अगस्त तक सुबह तिरंगा फहरायें और शाम को ससम्मान उसे उतार कर सुरक्षित रख लिया जाए। बैठक में प्रसपा नेता जीवन यादव, मिर्जा अकील बेग, नियाजउद्दीन खान, मुन्ना कुरैशी, मनोज कश्यप आदि मौजूद रहे। किशनी में उपजिलाधिकारी राम नारायण वर्मा ने चेअरमैन अनिल मिश्रा और अधिशासी अधिकारी अभय रंजन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सभी से बाजार में प्रतिदिन तिरंगा फहराने की बात की। जिसमें सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों की अहम भागीदारी होगी। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने काम करेगा। इस अभियान में समाज का हर वर्ग शामिल होगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, लिपिक दिनेश श्रीवास्तव, सभासद आदेश गुप्ता, देवेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद कुमार, प्रदीप गुप्ता, अरविंद गुप्ता, भरत गुप्ता, बिजिल चौहान, विवेक चौहान, बाबू डीलर, बॉबी भदौरिया, रवि गुप्ता, रवि चौहान, ओम अवस्थी, जलील खान, अनीश बाथम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें