कासगंज। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए रविवार को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि ट्रायल सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर, सोरोंजी में होगा। जूनियर बालक-बालिका वर्ग के इस ट्रायल में अंडर-20 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों की आयु 30 अप्रैल 2005 से 30 अप्रैल 2009 के बीच होनी चाहिए। खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना आवश्यक है। चयनित खिलाड़ी 10 नवंबर को अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ट्रायल में खेलने का अवसर मिलेगा।