फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूनियर बालिका एथलेटिक्स के ट्रायल आज से

Thu, 19 Nov 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन 19 और 20 नवंबर को किया जाएगा। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 24 और 25 नवंबर को प्रयागराज में प्रतियोगिता होनी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मंडल संजय शर्मा ने बताया कि 19 को दोपहर तीन बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय ट्रायल होंगे। इसके बाद 20 को दोपहर 2 बजे मंडलस्तरीय चयन प्रक्रिया पूरी होगी। इसमें आगरा के साथ मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा की बालिकाएं भी प्रतिभाग कर सकेंगी। ट्रायल में वही बालिकाएं भाग ले सकेंगी, जिनका जन्म 24 नवंबर 2006 से 23 नवंबर 2008 के मध्य हुआ है। इच्छुक खिलाड़ियों को जन्मतिथि का मूल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें