फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौ खेलों के लिए ट्रायल 17 को

Fri, 15 Mar 2024 04:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। नौ तरह के खेलों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 17 मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी पर किया जाएगा। जिसमें खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। विजेता खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 18 मार्च को अलीगढ़ में होगा। जनपद स्तरीय ट्रायल जिमनास्टिक, तैराकी, तीरंदाजी, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, हैंडबाल, वॉलीबाल के लिए बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए किया जाएगा। जबकि कुश्ती का ट्रायल बालिका वर्ग के लिए और जूडो का ट्रायल बालक वर्ग के लिए किया जाएगा। जिमनास्टिक और तैराकी में 12 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिका प्रतिभाग कर सकेंगे। जबकि अन्य खेलों के लिए 15 वर्ष के आयु वर्ग के बालिका व बालिका प्रतिभाग कर सकेंगे। विजेता 18 मार्च को अलीगढ़ में मंडल स्तर पर ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे और विजेता होने पर 20 से 21 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में प्रतिभाग करेंगे। उपक्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन और आफलाइन दोनों प्रकार से कर सकेंगे। अधिक जानकारी जिला खेल कार्यालय से की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें