फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज हवा से पेड़ व चार विद्युत खंभे गिरे, बारिश से जलभराव

Sun, 23 Jun 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मौसम ने कई बार अपना मिजाज बदला। रात के समय जहां बारिश हुई तो वहीं सुबह के समय तेज शीतल हवा चलती रही। तेज हवा से बिजली के चार खंभे एवं एक पेड़ गिर गया। दोपहर के समय चटक धूप निकली। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में अधिकतम पारा 38 डिग्री तक पहुंचा।
विज्ञापन

शहर व आसपास के क्षेत्रों में रात के समय रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। सुबह के समय तेज शीतल हवा चलने लगी। तेज हवा के चलते भगवंतपुर में बिजली के चार पोल व एक पेड़ टूटकर गिर गया। जबकि सहावर क्षेत्र के कुछ इलाकों में सुबह के समय काफी देर तक बारिश होती रही। लगभग दो घंटे बारिश हुई। जिसका असर जिले के मौसम पर देखा गया। सुबह के समय न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री तक रहा। बारिश के चलते नगला भीमसेन सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भर गया। जिससे लोगों को दिक्कतें हुई। पानी भर जाने से वाहन तक फंस गए। दोपहर 12 बजे तक बादल रहने से गर्मी से राहत बनी रही, लेकिन इसके बाद बादल छंटना शुरू होते ही तेज धूप निकल आई। जिससे गमी बढ़ गई और लोग गर्मी से परेशान होने लगे। दोपहर तीन बजे तक पारा चढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें