फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां के नाम पौधरोपण जारी, ग्रामीण उठा रहे जिम्मेदारी

Tue, 14 Jul 2026 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: महा अ​भियान में पौध रोपण
विज्ञापन
बाह। पौधरोपण महा अभियान के तहत बाह, जैतपुर क्षेत्र में रविवार देर शाम तक मां की स्मृति एवं सम्मान में पौधे रोपे गए। बाह के रेंजर अमित कुमार, जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने पौधे रोपे जाने एवं उनके बड़े होने तक देखभाल किए जाने की शपथ दिलाई। जैतपुर के मंडल अध्यक्ष रविंद्र भदौरिया, बाह नगर के मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, बाह देहात के मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जूनियर हाईस्कूल बाह में अशोक कुमार, जरार में मान सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। टोड़ीपुरा गांव में संस्था नवअक्षय पात्र के उमेश सिसोदिया के नेतृत्व में मियावाकी पद्धति से पौधे रोपे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें