फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: कंपोजिट विद्यालय में गिरा कई वर्ष पुराना पेड़, बाइकें दबीं...छात्र बाल-बाल बचे

Tue, 16 Jul 2024 11:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कंपोजिट स्कूल में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब वर्षों पुराना पेड़ अचानक ही गिर गया। इस पेड़ की नीचे वहां खड़ीं तीन बाइकें दब गईं। गनीमत ये रही कि कोई छात्र हताहत नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में गिरा पेड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी स्थित कंपोजिट स्कूल में सोमवार की सुबह छात्र मैदान में खेल रहे थे, तभी परिसर में खड़ा वर्षों पुराना पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरते ही स्कूल के मैदान में खेल रहे बच्चों में भगदड़ मच गई। परिसर में खड़ी तीन बाइकें पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि कोई भी छात्र हताहत नहीं हुआ। अफरा तफरी के बीच शिक्षक व स्टाफ ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

 

कस्बा स्थित कंपोजिट विद्यालय में कई वर्ष पुराना एक पाकड़ का पेड़ खड़ा हुआ था। बारिश, आंधी के चलते उसकी जड़ें कमजोर हो चुकीं थीं। सोमवार को स्कूल आने के बाद बच्चे मैदान में ही खेल रहे थे। तभी अचानक पाकड़ का पुराना पेड़ तेज आवाज के साथ गिर गया। पेड़ को गिरता देख मैदान में खेल रहे बच्चों में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद शिक्षक व अन्य स्टाफ के लोग भी भयभीत होकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई भी छात्र हताहत नहीं हुआ। घटना से स्कूली छात्र बेहद घबराए नजर आए। स्कूल परिसर में खड़ी तीन बाइकें दब कर क्षतिग्रस्त हो गईं।

 
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में ही आधार कार्ड बनाए जाने का भी कार्य चल रहा है। जिसके चलते वहां काफी लोग एकत्र थे। लेकिन पेड़ से दूरी होने की वजह से सभी लोग सुरक्षित बच गए। वहीं मैदान में खेल रहे बच्चों की संख्या भी अधिक नहीं थे। कई बच्चे अपनी कक्षाओं में जा चुके थे। पेड़ गिरने के बाद एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्कूल के मुख्य दरवाजे पर पेड़ गिरने से रास्ता भी बंद हो गया। उधर पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद कुछ छात्रों के परिजन स्कूल हाल जानने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें