फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 265 मरीजों को दिया उपचार

Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 265 मरीजों को दिया उपचार मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिविर लगाया गया। शिविर में 265 मरीजों को उपचार दिया गया। सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता के निर्देशन और नोडल अधिकारी डाॅ. विजेंद्र सिंह की देख-रेख में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मदन लाल ने किया। शिविर रक्तचाप, मधुमेह रोग के विशेषज्ञो ने जंच कर उपचार किया। शिविर में रक्तचाप के मरीजों की संख्या 95 रही। 58 लोगों ने शुगर की जांच कराई। 45 लोगों के दांतों की जांच की गई। 32 लोगों को निकोटेक्स वितरण किए गए। 35 मानसिक रोगियों की काउंसलिंग की गई।
इस अवसर पर डाॅ. राजविक्रम, अभय कुमार सिंह, अमित सिंह, डाॅ. विवेक यादव, विपुल कुमार सक्सेना, आरती सिंह, मयूर कुमार, मोहित मिश्रा, सोनल तिवारी ,वैभव गुप्ता, अरुणा यादव, किरन यादव, आदि लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें