कासगंज। परिवहन निगम ने विंटर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। जिसमें ऐसी बसों का किराया 16 दिसंबर से 10 फीसदी कम किया गया है। अब दिल्ली जाने वाले यात्री कौशांबी तक का सफर 379 रुपये में पूरा कर सकेंगे। घटी नई दरों का लाभ यात्रियों को 28 फरवरी तक मिलेगा।
परिवहन निगम के विंटर डिस्काउंट ऑफर में एसी बस टू सीटर का किराया 1.74 रुपये प्रति किलोमीटर और एसी बस थ्री सीटर का किराया 1.47 रुपये प्रति किलोमीटर रहेगा। सर्दी के मौसम में एसी बसों में लोड फेक्टर कम होने के कारण यह निगम ने लोड फेक्टर को बढ़ाने के लिए यह ऑफर दिया है। सर्दी के मौसम में बसों में एसी बंद रहने से डीजल की बचत होगी। जिसका लाभ यात्रियों को देते हुए लोड फेक्टर बढ़ाने के उद्देश्य से किराए को कम किया गया है। डिपो से 2 एसी बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित होती हैं। यह बसों कौशांबी तक जाती हैं। किराए कम होने का लाभ दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। साधारण बस में कौशांबी तक का किराया 325 रुपये है।
यह होंगी एसी बसों की नई दरें
3x2 एसी बस में कौशांबी तक किराया 379
2x2 एसी बस में कौशांबी तक किराया 439
3x2 एसी बस में अलीगढ़ तक किराया 142
2x2 एसी बस में अलीगढ़ तक किराया 121
परिवहन निगम के निर्देश पर एसी बसों का किराया कम किया गया है। अब सस्ते किराए में यात्री एसी बसों में सफर कर सकेंगे। परिचालकों की मशीनों में नई घटी हुई दरें फीड हो गई हैं। - विजय कुमार गंगवार, एआरएम।