फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरटीओ में 23 को परिवहन मेला

Mon, 12 Oct 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन स्वामियों और परिवहन व्यवसायियों की सुविधा के लिए अक्तूबर से दिसंबर तक परिवहन मेलों का आयोजन किया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पहला मेला 23 अक्तूबर, दूसरा 27 नवंबर और तीसरा 26 दिसंबर को लगेगा। मेलों में बकाया कर जमा करने, शास्ति में छूट का लाभ लेने, नए वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस और परमिट संबंधी कार्य कराए जा सकेंगे। स्क्रैप वाहनों के सापेक्ष नए वाहन पंजीकरण और आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों और ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) के आदेशों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें