बाह। जैतपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास लगे 63 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को रविवार रात उतारकर चोरों ने उसका सामान चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह पहुंचे किसान शिवमोहन उधड़े पड़े ट्रांसफाॅर्मर को देख कर हैरान रह गए। उन्होंने जैतपुर के अवर अभियंता को बताया कि ट्रांसफॉर्मर से उनके अलावा छविराम, तुलसीराम के नलकूप संचालित होते हैं। ट्रांसफाॅर्मर चोरी होने पर विधिक कार्रवाई की मांग की है। जेई गजेंद्र सिंह ने जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है।