फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, मची भगदड़

Tue, 29 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांधी मूर्ति क्षेत्र में नदरई गेट पुलिस चौकी के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिवाली पर्व के चलते गांधी मूर्ति क्षेत्र में काफी संख्या में दुकानदारों ने सजावट के सामान, मूर्ति आदि के फड़ लगा रखे हैं। पर्व के चलते काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार में निकले हुए थे। दोपहर के समय ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ केबिल में आग लग गई। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई, लेकिन कुछ देर बाद आग बुझ गई। इसके बाद शाम के समय ट्रांसफार्मर ने फिर से आग पकड़ ली। आग लगते ही दुकानदारों ने अपने फड़ हटाना शुरू कर दिया। आग लगने की सूचना निगम को दी। निगम ने आपूर्ति को बाधित कर दिया। इसके बाद कर्मी मौके पर आ गए। जेई विश्वजीत ने बताया कि ट्राॅली ट्रांसफार्मर के माध्यम से लाइन को जोड़ा जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें