फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फिर जला ट्रांसफार्मर, पांच दिन से अंधेरे में सन्नपुरा

Fri, 20 Feb 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सन्नपुरा में फिर फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में गांव, झेल रहे पेयजल संकट
विज्ञापन
बाह। अभयपुरा बिजली घर क्षेत्र के सन्नपुरा गांव में रखा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर 5 दिन पहले जल गया था। तब से गांव अंधेरे में डूबा है। गांव के लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं, अंधेरे में बोर्ड परीक्षार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे, जिससे गांव के लोग गुस्से में हैं। जेई ने बताया कि शुक्रवार को ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। सन्नपुरा में पूर्व प्रधान रामवरन के घर के पास रखा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर 31 जनवरी को फुंक गया था। जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत किए जाने के बाद 9 फरवरी को ट्रांसफार्मर बदला गया था। सन्नपुरा के रानू, हरविलास, भगवान सिंह, महेश, मनोज, सत्यभान, बालकराम, रामदास, अमर सिंह, वीरबल, चांदनी, सीमा, किरन, उर्मिला, विमलेश देवी, सुमनलता, ममता, अंजना देवी, करिश्मा आदि ने अधिशाषी अभियंता को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 14 फरवरी को दोबारा से ट्रांसफार्मर जल गया है। आधा गांव अंधेरे में डूबा है। पेयजल संकट गहरा गया है, पीने के पानी के लिए नलकूपों तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे बेटे-बेटियां रात के अंधेरे में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। परिजनों को उनके भविष्य की चिंता सताने लगी है। 31 जनवरी को फुंका ट्रांसफार्मर 9 फरवरी को बदला गया था, खराब ट्रांसफार्मर 5 दिन बाद ही फिर से जल गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खराब ट्रांसफार्मर रखे जाने की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। अभयपुरा के जेई राजकुमार ने बताया दूसरा ट्रांसफार्मर आ गया है, शुक्रवार को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें