कासगंज। बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय से प्रदेशभर में खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें जिले के चार खंड शिक्षा अधिकारी भी शामिल है। इनके बदले में जिले को चार नए खंड शिक्षा अधिकारी मिल गए हैं।
जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों के नौ पद हैं। वर्तमान में जिले में आठ खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हैं। प्रदेश भर में खंड शिक्षा अधिकारियों के जो स्थानांतरण हुए हैं उनमें जिले को अतिरिक्त खंड शिक्षा अधिकारी नहीं मिला है। जिले से खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल को कन्नौज, सचिन यादव को मैनपुरी, अभिषेक यादव को गाजियाबाद और अंकित मिश्रा को एटा स्थानांतरित किया गया है। इनके बदले में फिरोजाबाद से रामरूप व राजकुमार, एटा से आरती च सुरेंद्र कुमार को जिले में भेजा गया है। सोमवार को जिले से इनमें से कोई भी खंड शिक्षा अधिकारी न तो रिलीव ही हुआ है और न किसी ने ज्वाइन ही किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि स्थानांतरित होने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों की सूची प्राप्त हो गई है। मंंगलवार को हन्हें रिलीव कर दिया जाएगा।