फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक पर कार्य के चलते ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Wed, 22 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज खंड के चौबेपुर स्टेशन पर पैनल इंटलॉकिंग के स्थान पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाए जाएंगे। इसके परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त रहेंगी। शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण किया जाएगा।इज्जतनगर मंडल डीआरम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर अनवरगंज से 22 से 24 जनवरी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज के स्थान पर बर्राजपुर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज-बर्राजपुर के मध्य निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज के स्थान बर्राजपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन बर्राजपुर-कानपुर अनवरगंज के मध्य निरस्त रहेगी। कानपुर अनवरगंज तक चलने वाली ट्रेन संख्या 15039 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज के स्थान बर्राजपुर स्टेशन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज-बर्राजपुर के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज के स्थान बर्राजपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बर्राजपुर-कानपुर अनवरगंज के मध्य निरस्त रहेगी। कासगंज से 24 जनवरी को चलने वाली गाड़ी संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ सवारी गाड़ी बर्राजपुर स्टेशन पर 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें