फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्राम प्रधानों, सचिवों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। विकास खंड बाह के सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक एवं पंचायत के एक सदस्य को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), ब्लॉक पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी), जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) का प्रशिक्षण दिया गया। उपनिदेशक पंचायत संजय कुमार यादव के निर्देशन में नागेन्द्रपति यादव ने ग्राम स्तर पर विकास की वार्षिक योजना तैयार करने की जानकारी देकर कहा कि सबकी योजना, सबका विकास के तहत स्थानीय आवश्यकताओं, आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रशिक्षक प्रांजल कुशवाह ने सतत विकास, मॉडल पंचायत घटक की विस्तार से जानकारी देकर योजना निर्धारण में क्रियान्वयन के तौर तरीके बताए। खंड प्रेरक अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें