फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएचओ को दिया गया प्रशिक्षण

Fri, 03 Jan 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। वह आशा कार्यकर्ता के साथ घर घर जाकर टीबी के मरीजों को खोजेंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि कि टीबी मुक्त भारत के लिए 100 दिन का अभियान चल रहा है। इसी के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी घर-घर जाकर मरीजों की खोज करें। किसी मरीज को 15 दिन से अधिक समय से खांसी, बुखार आदि की शिकायत है तो उसकी जांच अवश्य की जाए। यदि कोई व्यक्ति पीड़ित निकले तो उसका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें