कासगंज। बाल विकास परियोजना कार्यालय सहावर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से 10 अप्रैल से शुरू होने वाले दस्तक अभियान में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, फाइलेरिया, अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के संबंध में जानकारी दी गई। यूनिसेफ के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर लाइक अहमद ने कहा कि इस समय संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। अभियान के तहत 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान शुरू होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा के साथ घर-घर दस्तक देंगी। अभियान में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, फाइलेरिया, अति कुपोषित बच्चों चिह्नित करेंगी। इसकी सूचना भी समय से उपलब्ध कराई जाए ताकि ऐसे लोगों को उपचारित किया जा सके। अभिभावकों को बच्चों के पोषण संबंधी सलाह देंगी। साथ ही नियमित टीकाकरण के बारे में भी जागरूक करेंगी। बच्चों का वजन करने, लंबाई नापने का भी कार्य किया जाएगा। ऐसे परिवार जो टीकाकरण के लिए उदासीन है उनका टीकाकरण कराया जाए। इस दौरान सीडीपीओ सतीश चंद्र, डॉ. शशी, सुरेश सिंह, सुभाष सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।