फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कासगंज से कानपुर जा रही ट्रेन का पावर हुआ फेल 50 मिनट देरी से हुई रवाना

Thu, 24 Aug 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज से कानपुर जा रही है एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15038 का पावर अधधेन जंक्शन पर फेल हो गया। पावर फेल होने के कारण ट्रेन को 50 मिनट बिलंब से दूसरी पावर लगाकर रवाना किया। ट्रेन के विलंब से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह ट्रेन जंक्शन से कानपुर के लिए 12:55 पर रवाना होती है लेकिन ट्रेन जाने के समय अचानक पावर फेल हो गया।जब यात्रियों को पावर फेल होने की जानकारी हुई तो वे चिंतित हो गए। वे ट्रेन की रवानगी में हो रही देर की जानकारी करने में जुट गए। चालक ने रेलवे कंट्रोल को मामले की जानकारी दी।तुरंत ही नई पावर का इंतजाम किया गया । इसके बाद 50 मिनट विलंब से ट्रेन रवाना हो सकी। रेलवे के जन संपर्क अधिकारी राजेंद सिंह ने बताया कि दूसरी पावर लगा कर ट्रेन रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें