फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ट्रेन में बैठ किशोरी फिरोजाबाद पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत ट्रेन में बैठ किशोरी फिरोजाबाद पहुंची
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कानपुर रेलवे स्टेशन से गलत ट्रेन में सवार हुई किशोरी को फिरोजाबाद जीआरपी ने उतार लिया। पूछताछ के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। कटियार के खपरा टोला निवासी बुद्ध त्रिदेव दिल्ली में काम करता है। शनिवार को परिवार के साथ दिल्ली से घर जा रहा था। कानपुर पर ट्रेन रुकी तो बेटी ऊषा (17) कानपुर रेलवे स्टेशन पर पानी पीने को उतरी। वहां दो गाड़ियां खड़ी थी। वह जल्दबाजी में दूसरी ट्रेन में बैठ गई और फिरोजाबाद आ गई। यहां स्टेशन पर उतर गई। जीआरपी ने उससे पूछताछ के बाद उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। पुलिस किशोरी के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें