फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक; दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 09 Apr 2023 11:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

छितौनी के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में हाइवे स्थित गांव छितौनी के पास रविवार तड़के 5:30 मैनपुरी के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

डिवाइडर से टकराई बाइक 

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांव छितौनी के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते गांव डगरू थाना कुरावली निवासी मोनू उम्र 25 वर्ष और उसका छोटा भाई गौरव की मौत हुई है। अभी परिजन नहीं आ सके हैं, लेकिन कुछ रिश्तेदार पोस्टमार्टम गृह पर आए। उनसे जानकारी करने पर मालूम हुआ कि दोनों युवक बाइक द्वारा दिल्ली से लौट रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी तक पहुंची दुखियारी मां की पुकार: करोड़ों की जायदाद, चार जवान बेटे, फिर भी ठिकाना है वृद्धाश्रम
विज्ञापन

 

तीन साल बाद लौट रहे थे गांव 

बताया गया है कि दोनों भाई करीब तीन साल बाद दिल्ली से गांव लौट रहे थे। रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें