फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दिशा से चलने वाले वाहनों को रोकेगा ‘टायर किलर’ इन स्थानों पर लगाएगी यातायात पुलिस

Thu, 16 May 2019 02:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
टायर किलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गलत दिशा में चलने वाले वाहन अब टायर किलर के निशाने पर होंगे। यातायात पुलिस को टायर किलर मिले हैं। टायर किलर को लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इन्हें जल्द ही लगा दिया जाएगा। इससे गलत दिशा में आने वाले वाहनों के टायर फट जाएंगे। 
विज्ञापन


शहर के कई मार्ग पर लोग अपने वाहनों को निकालने के लिए गलत दिशा का उपयोग करते हैं। यातायात पुलिस कई बार अभियान चला चुकी है। लोगों को जागरूक भी किया जा चुका है। लेकिन, कई मार्ग पर वाहनों को नहीं रोका जा सका है। कई बार रांग साइड से वाहनों के आने की वजह से हादसा हो जाता है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस को टायर किलर मिले हैं, जिन्हें जल्द ही शहर की सड़कों पर लगा दिया जाएगा। 

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल, भगवान टाकीज, सुल्तानगंज पुलिया, वाटर वर्क्स पर सबसे ज्यादा वाहन रांग साइड में निकाले जाते हैं। कई बार रांग साइड वाहनों की वजह से हादसा हो जाता है। रांग साइड वाहन आने पर टायर किलर खुल जाएगा। इससे वाहन का टायर फट जाएगा। इससे बचने के लिए लोग सही दिशा का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें