फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह : वाहन चालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

Thu, 02 Nov 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीमें लगातार लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही हैं, हालांकि लोग यातायात नियमों का पालन करने पर संजीदा नहीं हैं। वाहन चालक यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। यातायात माह के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 110 वाहन चालकों के चालान किए।बिलराम गेट चौराहे पर यातयात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को पत्रक बांटकर यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। इस जागरूकता वाहन के दौरान 110 वाहन चालक ऐसे भी मिले जो यातायात के नियमों की अनदेखी कर रहे थे। बाइक सवार सिर पर हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। वहीं कार चालक सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं कर रहे थे। वाहनों पर जातिसूचक शब्द भी अंकित थे। ऐसे वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन


यातायात के नियम-
- दोपहिया वाहन चालक और सवार दोनों को हेलमेट लगाना जरूरी।
- कार चालक सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
- निर्धारित गति पर वाहन चलाएं।
- दो पहिया वाहनों पर ट्रिपिल राइडिंग न करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें