फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बंदरों के दो गुटों में हुई भिड़ंत, दहशत में थम गए राहगीरों के कदम; सड़क पर लग गया जाम

Sun, 18 Oct 2026 11:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बंदर
विज्ञापन
आगरा के अछनेरा कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बंदर घरों से सामान उठा ले जाते हैं और लोगों पर हमला कर उन्हें काट भी लेते हैं। वहीं बंदरों के आपसी संघर्ष से भी राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार शाम करीब 4 बजे थाना अछनेरा के पास बंदरों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। करीब आधे घंटे तक चले इस संघर्ष को देखने के लिए राहगीर रुक गए, जिससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस दौरान कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। काफी देर तक चले उत्पात के बाद स्थानीय लोगों ने बंदरों को वहां से भगाया, तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ। सभासद गुलशन गर्ग और सभासद पवन छोकर ने बताया कि आए दिन बंदर किसी न किसी को घायल करते रहते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें