फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क किनारे अतिक्रमण से लगता है जाम

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बा में रेलवे रोड पर सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं। जिससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। साथ ही उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बाजार में सड़क के किनारे सब्जी विक्रेता, हथठेल वाले और अन्य छोटे व्यापारी विभिन्न तरह का सामान बिक्री के लिए रखकर फड़ लगा लेते हैं। दोनों ओर फड़ लगने से मार्ग सकरा हो जाता है। नगर पंचायत द्वारा पहले से ही स्थाई व्यवस्था होने के बावजूद सब्जी बेचने वाले ठेला व खोमचे वालों का कब्जा रहता है। वे सड़क किनारे दुकान लगाकर सामान बेचते हैं। रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन के अलावा इंटर कॉलेज, एक छोटे बच्चों का स्कूल केनरा बैंक व पोस्ट ऑफिस आदि है। जब स्कूल के बच्चों की छुट्टी होती है तब सबसे अधिक दिक्कतें होती हैं। वहीं सुबह और शाम तो हथठेल वाले बीच मार्ग में आ जाते हैं और हालात जाम के होते हैं। इस ओर किसी का ध्यान नहीं हैं। जाम के कारण लोगों का निकलना मुश्किलों भरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें