फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहालग के पहले दिन जाम ने किया बेहाल

विज्ञापन
शाहगंज बाजार में जाम में फंसे लोग। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। देवोत्थान एकादशी और पहली सहालग के कारण शनिवार को हाईवे से बाजारों तक कई जगह जाम लगा। लोग घंटों जाम से जूझने के बाद गंतव्य तक पहुंच सके।
विज्ञापन

आगरा-मथुरा हाईवे पर अबू उलाह की दरगाह, गुरु का ताल, सिकंदरा चौराहे पर जाम ने लोगोें को परेशान किया। वहीं हाथरस रोड पर रामबाग और टेढ़ी बगिया पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर में सुबह से ही शाहगंज, बोदला, बिजलीघर, जीवनी मंडी, फुलट्टी बाजार, दरेसी बाजार में भीड़ से जाम लगा। एमजी रोड पर भी दोपहर और देर शाम जाम लगा। शाम को फतेहाबाद रोड, बोदला रोड, यमुना किनारा रोड, अवधपुरी रोड के साथ हाईवे के सर्विस रोड पर सहालग में शामिल होने वालों लोग जाम में फंसे रहे। उन्हें शादी समारोह में पहुंचने के लिए देर हो गई। इस बीच एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का समाना करना पड़ा। शाम को ऑफिस से घर लौटने वाले लोगोें को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। हर रास्ते पर जाम मिलने से घर पहुंचने में देरी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें