फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंडरपास में जलभराव से पांच गांवों का आवागमन बाधित

Fri, 05 Jul 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अंडरपास में भरा पानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
करहल। मैनपुरी इटावा मार्ग से तहसील करहल क्षेत्र के गांव ककवाई को जाने वाली सड़क पर बना रेलवे अंडरपास में हुए जलभराव से पांच गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों को घर से बाजार तक जाने में परेशानी हो रही है। जलभराव से होकर गुजरने में जहरीले कीड़ों का ग्रामीणों को डर सताता है।
विज्ञापन


ककवाई मार्ग पर बना रेलवे अंडरपास हर बारिश में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाता है। अंडरपास में होने वाले जलभराव से गुजरने में ग्रामीणों को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा समस्या का सामना घर से बाजार जाने वाली महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को करना पड़ता है। रेलवे अंडरपास में हुए जलभराव से गांव ककवाई, हरवाई, बनकटिया, नगला परमाई, नगला कूंड के ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव की समस्या की कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।



रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलमंत्री से लेकर विभागीय अधिकारियों तक से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


विवेक पांडेय


रेलवे अंडरपास में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में जलभराव हो जाता है। गांव से बाजार तक जाने में परेशानी होती है। बीमार को इलाज के लिए अस्पताल तक ले जाने में समस्या होती है।

भुवनेश दुबे


रेलवे अंडरपास केवल गर्मी के मौसम में ही चालू रहता है। बारिश शुरू होते ही मार्ग बंद हो जाता है। जलभराव से निकलने पर जहरीले कीड़ों का डर सताता रहता है। शिकायतों पर आज तक सुनवाई ही नहीं हुई है।

पंकज यादव


रेलवे अंडरपास में जलभराव होने पर काफी दूरी तय करनी पड़ती है। वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में परेशानी होती है। बच्चे पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन


राहुल शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें