फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2022: आगरा में शिव मंदिरों के मार्गों पर यातायात रहेगा परिवर्तित, पुलिस ने किए विशेष इंतजाम

Mon, 18 Jul 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों पर हर-हर महादेव के जयघोषों के साथ महादेव के जलाभिषेक को श्रद्धालु उमड़ेंगे। इसको देखते हुए शिव मंदिरों के मार्गों पर यातायात को परिवर्तित किया गया है। 
विज्ञापन
परिवर्तित रहेगा यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। शहर के राजेश्वर मंदिर, मन:कामेश्वर मंदिर और रावली मंदिर के आसपास यातायात परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था रविवार रात से लागू हो गई है, जो सोमवार को कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी।

राजेश्वर महादेव मंदिर

  • अमर होटल तिराहे से राजेश्वर मंदिर की ओर बड़े वाहन नहीं जाएंगे।
  • अमर होटल से शमसाबाद रोड पर चार पहिया वाहन गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आएंगे।
  • आगरा से शमसाबाद की ओर जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से तोरा चौकी और एकता चौकी होकर जाएंगे।
  • राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक मोटर साइकिल समेत सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • शमसाबाद रोड से आगरा की ओर आने वाले वाहन एकता चौकी से तोरा चौकी होते हुए आगरा की ओर आएंगे।
  • शमसाबाद से एकता चौकी से रोहता नहर होते हुए ग्वालियर रोड और आगरा की ओर आएंगे।

रावली मंदिर

  • साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई बड़ा वाहन मेटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की ओर नहीं आ सकेंगे।
  • टूरिस्ट बस और रोडवेज बसों को क्लब चौराहा और साईं की तकिया चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मन: कामेश्वर मंदिर

  • चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी और हाथीघाट से कोई बड़ा वाहन मन:कामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।

नो एंट्री

  • रविवार रात 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री अमर होटल से एकता चौकी तक नहीं खुलेगी। यह 18 और 19 जुलाई को मेला समाप्ति तक जारी रहेगी।

बिना वर्दी के भी तैनात रहेगी पुलिस  

शहर के शिव मंदिरों के आसपास पुलिस फोर्स लगाई गई है। भीड़ में जेब कतरों और चेन तोड़ने वालों को पकड़ने के लिए बिना वर्दी के पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। शिव मंदिरों के गेट पर थाना पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से भी फोर्स लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें