फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: व्यापारियों ने जाम, पार्किंग और टॉयलेट की बताईं समस्याएं

विज्ञापन
 मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल सदस्य स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महानगर आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह से भेंट की और बाजार की तीन गंभीर समस्याएं बताईं। ज्ञापन देकर व्यापारियों ने कहा कि शहर में भीषण जाम रहता है और थोक बाजारों में पार्किंग की सुविधा नहीं है। महिला ग्राहकों के लिए सार्वजनिक शौचालय का अभाव है। मंडलायुक्त ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए निराकरण का भरोसा दिया। व्यापार मंडल ने ड्रग कंट्रोलर अतुल उपाध्याय से भी मुलाकात कर दवा बाजार में चल रही छापेमारी पर चर्चा की। ड्रग कंट्रोलर ने स्पष्ट किया कि बाजार में सैंपल की दवाएं बेचने की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें फिलहाल प्रिंटेड लेबल बरामद हुए हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राहुल वर्मा, शिशुपाल सिंह, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अमिताभ गुप्ता, चेतन अरोड़ा, मयंक अग्रवाल और वीरू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें