फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: व्यापारियों ने उठाया जाम का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पुलिस लाइन में अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह के साथ व्यापारियों की बैठक हुई। उद्योग बंधुओं के व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने रामबाग, लंगड़े की चौकी आदि क्षेत्रों में जाम की समस्या से अवगत कराया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने पार्किंग की समस्या के बारे में बताया। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने ई-रिक्शा चालकों पर ड्रेस कोड लागू करने का सुझाव दिया। स्कूलों के पास एंटी रोमियो टीम लगाने की अपील की। अपर पुलिस आयुक्त ने सुझावों पर चर्चा कर उनपर कार्य किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें