फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: त्योहारों से पहले व्यापारियों ने बुलंद की पांटून पुल लगाने की आवाज

विज्ञापन
त्योहारों से पहले पांटून पुल लगाने की मांग, व्यापारियों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
पिनाहट। आगामी नवरात्र और दीपावली को देखते हुए कस्बे के व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग से चंबल घाट पर निर्धारित समय पर पांटून पुल लगाने की मांग की है। चंबल घाट पर प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर से पांटून पुल लगाने की अवधि शुरू होती है। व्यापारियों के अनुसार, इस वर्ष अनुमति समय से नहीं मिलने और दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच समन्वय की कमी के चलते पहले ही मोटर बोट का संचालन नहीं हो सका, जिससे सीमावर्ती ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अब पांटून पुल का समय नजदीक है, लेकिन घाट पर विभाग की ओर से कोई तैयारी नहीं दिख रही है। मांग करने वालों में विजय गुप्ता, मोनू वर्मा, दिलशाद खान, धर्मेंद्र शर्मा, प्रिंस गुप्ता और विष्णु चक सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


टेंडर की प्रक्रिया जारी है, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर पांटून पुल लगाए जाने का कार्य शुरू होगा — विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी बाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें