फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग बाजार का किया विरोध

Sun, 05 Jan 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शनिवार को ऑनलाइन ट्रेडिंग बाजार का विरोध किया गया। व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पर पहुंचकर अपनी मांंगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम एडीएम राकेश कुमार पटेल को दिया। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग की विसंगतियों और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धाएं, एमएसएमई हितों और उपभोक्ता संरक्षण की रक्षा के लिए ई-कॉमर्स में विनियमन अधिनियम बनाए जाने की मांग की है।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने कहा कि भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग में विनियामक निरीक्षण की तत्काल आवश्यकता। ई-कॉमर्स द्वारा जनित निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को खतरे में डालने की प्रथा, इससे विशेष रूप से व्यापारी, एमएसएमई खुदरा विक्रेता और उपभोक्ताओं पर प्रभाव पड़ रहा है। इसे दूर किया जाए। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म को थोक विक्रेताओं के रूप में कार्य नहीं करने दे रहे हैं। मांग करने वालों जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष कासगंज जितेंद्र वार्ष्णेय, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता उपाध्याय, नगर अध्यक्ष सोरों विनोद वार्ष्णेय, प्रदेश मंत्री उमाशंकर भारद्वाज, राजन यादव, सुशील वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें