सहावर। कस्बा में आगरा के लिए रोडवेज बस चलने से व्यापारियों में खुशी को लहर दौड़ गई। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कस्बे से आगरा बस चलाए जाने की लगातार मांग की जा रही थी। व्यापारियों को व कस्बे के लोगों को आगरा जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और परिवहन मंत्री दयाशंकर का आभार व्यक्त किया है। व्यापारियों ने रविवार को बस चालक ज्ञान सिंह वर्मा व परिचालक अरशद खान का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर गौरव कुमार वार्ष्णेय, राहुल कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, पंकज शर्मा, राजीव मिश्रा, दिलीप पाठक, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।