फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 15 को आ रहे व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री

Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल की बैठक मेन बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के 15 मार्च के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सर्राफ ने बताया कि 15 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता पहली बार कस्बे में आ रहे हैं।उनके आगमन पर स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। नगर अध्यक्ष विवेक वार्ष्णेय ने बताया की नगर की सीमा से पहले दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा। गाड़ियों के काफिले के साथ नगर भ्रमण कराया जाएगा। उसके पश्चात गंजडुंडवारा रोड व्यापारियों की सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें