फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। थाना राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव श्रीनगर निवासी राजेंद्र अपनी मोटर साइकिल से आगरा से लौट रहे थे। ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले ऑटो में टक्कर मारी फिर राजेंद्र की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें