फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, स्कूल से ध्वजारोहण कर आ रहे थे वापस

Tue, 16 Aug 2022 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जैथरा थाना  क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे पिता के साथ स्कूल से ध्वजारोहण के आयोजन में शामिल होने के बाद घर वापस आ रहे थे। इस हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अभिषेक और प्रिया के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में जैथरा-दरियावगंज मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार पांच वर्षीय बच्ची और 13 वर्षीय उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह दोनों बच्चों को ध्वजारोहण के बाद स्कूल से लेकर आ रहा था।
विज्ञापन


कासगंज जनपद के गांव मलखान निवासी रणविजय की पांच वर्षीय बेटी प्रिया और 13 वर्षीय भतीजा अभिषेक धुमरी के एसडीएस पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को दोनों बच्चे स्कूल आए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रिया के पिता रणविजय दोनों बच्चों को लेकर बाइक से वापस घर जा रहे थे। 

गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुई बाइक 

जैथरा-दरियावगंज मार्ग पर गांव बनियाढारा के पास सड़क किनारे एक बड़े गड्ढे को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। पास से निकल रहे ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। इससे प्रिया व अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रणविजय गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो सीएचसी भेजा। वहां से उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल से ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। 

थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हुई है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपे गए हैं। 

मौत के बाद भी बच्ची के हाथ में था तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्कूल गए बच्चों के हाथों में तिरंगा थे। जिन्हें वह लेकर लौट रहे थे। प्रिया झंडे को बड़े ही उत्साह के साथ पकड़े हुए थी। हादसा हुआ तो बच्ची की जान कुछ ही पलों में चली गई। इस दौरान तिरंगा झंडा उसके हाथों से छूटा नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें